झारखंड
रामगढ़ के निखिल ने आईआईटी एडवांस में पाया 190वां स्थान
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2017 11:18:32 AMरामगढ़, (हि.स.)। शहर के अग्रसेन पथ का रहने वाला छात्र निखिल बंसल ने आईआईटी एडवांस की परीक्षा में 290 अंक प्राप्त कर देश में 190वां स्थान प्राप्त किया है। आस्क आईआईटीयन रामगढ़ का छात्र निखिल बंसल ने यह कमाल कर दिखाया है।रामगढ़ शहर का रहने वाला यह छात्र रामगढ़ में ही पढ़कर रामगढ़ का नाम रोशन किया है।
निखिल बंसल दसवीं की परीक्षा संतान स्कूल कैसा से पास किया उसके बाद इस वर्ष 12वीं की परीक्षा श्री अग्रसेन स्कूल पटेल नगर से 92 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता अर्जित किया। निखिल बंसल जेईई मेंस की परीक्षा में 297 अंक और पूरे देश में 391 वहां स्थान प्राप्त किया था। निखिल बंसल आईआईटी परीक्षा की तैयारी आस्क आईआईटीयन से किया था। निखिल बंसल शहर के अग्रसेन पथ में एक मध्यम वर्गीय परिवार से आता है। निखिल के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहणी है।
आस्क आईआईटीयन रामगढ़ सेंटर के निदेशक निर्मल सिन्हा ने बताया कि निखिल बंसल बीते दो सालों से उनके सेंटर में परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह एक मेहनत और लगन से पढ़ने वाला छात्र है। उन्होंने बताया कि हमारी सेंटर का मुख्यालय नोएडा के सीईओ निशांत सिन्हा ने कहा कि निखिल के माता-पिता को दिल्ली बुलाकर आर्थिक सहयोग किया जाएगा और उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने रामगढ़ के बुद्धिजीवी वर्ग से अपील निखिल को सहयोग करें ताकि वह आगे बढ़कर रामगढ़ का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने निखिल के माता पिता को इसके लिए धन्यवाद दिया है। सिन्हा ने बताया कि निखिल बंसल देश के पांच सर्वोच्च आईआईटी संस्थानों में नामांकन करा सकता है।