झारखंड
उत्पाद विभाग की छापेमारी में 200 किलो महुआ व 50 लीटर देशी शराब बरामद
By Deshwani | Publish Date: 11/6/2017 5:07:17 PMमेदनीनगर, (हि.स.)। उत्पाद विभाग ने चैनपुर थाना के कई स्थानों से छापेमारी कर 200 किलो जावा महुवा और 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किये हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को नंदकिशोर पासवान, शाहपुर और झबरी देवी, बरालोटा से फरार अभियुक्त बनाया गया। उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर निरीक्षक सौरभ तिवारी के नेतृत्व में सदर अवर निरीक्षक कांग्रेस कुमार द्वारा उत्पाद बल, गृहरक्षकों के साथ छापामारी की गयी।