झारखंड
रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2017 5:03:34 PMरांची, (हि.स.)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गढ़वा जिले के मेराल के बाना पंचायत के मुखिया विजय सिंह को दस हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मुखिया पर आरोप है कि वह काम के बदले रुपए मांग रहा था। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि लिखित सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुखिया को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।