झारखंड
रामगढ़ कारा में कैदी ने की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:52:59 PMरामगढ़, (हि.स .) । उम्रकैद की सजा पाये कैदी डालचंद महतो ने शुक्रवार सुबह 12 बजे रामगढ़ उपकारा के खंड A के शौचालय में वेंटिलेटर की रॉड में गमछे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता तब चला जब उपकारा प्रबंधन ने दोपहर को कैदियों को अपने-अपने बैरक में भेजना शुरू किया। इस दौरान एक कैदी कम नजर आया। इसके बाद जेल के अंदर एक कैदी की खोजबीन शुरू हुई और इसी क्रम में वह कैदी फंदे पर लटका नजर आया।
कारा के भीतर पहली बार आत्महत्या की घटना घटने के बाद खलबली मच गई। इस संबंध में रामगढ़ के एसपी किशोर कौशल से पूछने पर बताया कि की डालचंद महतो नाम का एक कैदी ने गले में गमछी बांधकर आत्महत्या कर ली है।
गौरतलब है कि डालचंद महतो मांडू प्रखंड के कुज्जू थाना क्षेत्र के बोंगावार का रहने वाला था। हत्या के एक मामले में रामगढ़ न्यायालय ने लालचंद महतो उम्रकैद की सजा सुनायी थी। आठ जून को अदालत ने उसे सजा सुनायी थी।