ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दुमका, हजारीबाग और बोकारो में बनेगा हवाई अड्डा : जयंत सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:47:15 PM
दुमका, हजारीबाग और बोकारो में बनेगा हवाई अड्डा : जयंत सिन्हा

रांची, (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा है कि हजारीबाग, दुमका, पलामू, बोकारो, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों में हवाई अड्डा जल्द स्थापित किया जायेगा। संभावना है कि अगस्त तक काम शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि देवघर में भी हवाई अड्डा बनाने का काम चल रहा है। दो साल के अंदर वह बनकर तैयार हो जायेगा। सिन्हा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले रांची से मात्र नौ फ्लाईट थी लेकिन जुलाई महीने तक यह 19 हो जायेगी । रायपुर और भुवनेश्वर से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि पूरे देश में रिजनल कनेक्टिविटी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हम देशभर में दौरे कर रहे हैं। इन तीन वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार ने क्या काम किया है, इसे हम जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। आज देश में अद्भुत विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री विदेश दौरे पर हैं, आज देश की प्रतिष्ठा इन तीन सालों में बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है और जनता को भी सरकार के प्रति विश्वास है।

इसका परिणाम बीते विधान सभा चुनाव में दिखा है। आज भारत सही रास्ते पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 का हमारा नारा नहीं, बल्कि मूल मंत्र और विचारधारा है सबका साथ और सबका विकास। जिसे जमीनी स्तर पर उतारकर चला रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि देश में सुशासन रहे। कई योजना चलायी जा रही है कि ताकि देश का विकास हो सके। इसके लिए सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ अभियान चल रहा है। जनता को बिजली, सड़क, पानी, फसल बीमा योजना, स्वच्छ भारत मिशन का लाभ नागरिकों को मिल रहा है। आज राज्य सरकार ने भी बुनियादी सुविधाओं में क्रांति लायी है। उन्होंने कहा कि जनता को समाज सुरक्षा देने के लिए प्रधानमंत्री जन धन योजना, मुद्रा, जीवन ज्योति, अटल पेंशन, छात्रवृत्ति, उज्जवला योजना चलायी जा रही है। केंद्र सरकार ने जनता को खुशहाली दी है और जनता इसे पसंद भी कर रही है। सिन्हा से यह पूछे जाने पर एमपी में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उनके समस्या के समाधान की कोशिश की जा रही है। आज किसानों पर ऋण बोझ बढ़ा है। हमें पीछे के कारणों को भी जानना होगा। किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। संगठन और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। राज्य में विकास तेजी से हो रहा है। विधि व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से विकास हो रहा है। जिस कारण असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा कार्यालय पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि विरोध प्रकट करने का सबको हक है। लेकिन वह विरोध हिंसात्मक न हो। भाजपा कार्यालय पर हुआ हमला दुखद है। प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS