ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
लालू का सरकार को नसीहत देना दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:40:47 PM
लालू का सरकार को नसीहत देना दुर्भाग्यपूर्ण : भाजपा

रांची, (हि.स.)। चारा घोटाले के मुख्य आरोपी लालू प्रसाद की ओर से झारखंड सरकार को नैतिकता की नसीहत देना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि इसी लालू यादव ने कहा था कि अगर झारखंड बना तो उसकी लाश पर ही बनेगा। आज हेमंत और बाबूलाल ने उनकी परिक्रमा कर झारखंड का मान घटाया है। आज इन दोनों नेताओं ने पुनः साबित कर दिया है कि बिहार के नेताओं के सामने झारखंड के नेताओं का कोई वजूद नहीं है। 

शाहदेव वे कहा कि एक मुदकमे में मुजरिम की हैसियत से पेश होने आए लालू यादव से इन नेताओं ने मुलाकात कर यह साबित कर दिया है कि इनके लिए राजनीति में नैतिकता का कोई महत्व नहीं। वरना झारखंड अलग राज्य का अंतिम समय तक विरोध करने वाले लालू प्रसाद का तो झारखंड नामधारी दलों को विरोध करना चाहिए था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS