ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
किसानों पर फायरिंग के विराेध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:31:42 PM
किसानों पर फायरिंग के विराेध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी कांग्रेस

रांची, (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमिटी मंदसौर में किसान आन्दोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में छह किसानों की मौत और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने की घटना का व्यापक विरोध करने का निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के निर्देशानुसार पूरे राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में केन्द्र सरकार का पुतला दहन जिला कांग्रेस की ओर से किया जायेगा। पुतला दहन का कार्यक्रम 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में किया जायेगा।

साथ ही चौराहों पर किसानों के प्रति कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य के आज आठ जिलों में सरकार का पुतला दहन किया गया और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया गया तथा मध्य प्रदेश सरकार से इस्तीफा की मांग की गयी। कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि मंदसौर की घटना भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक है। सत्ता में आने के पहले किसानों के हितों की बात करने वाली मोदी सरकार आज किसानों के उपर अत्याचार कर रही है। इसे लेकर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई । इस मौके पर मंदसौर की घटना की निन्दा करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से अविलम्ब इस्तीफे की मांग की गयी । साथ ही साथ राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का भी विरोध किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि भाजपा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह किसान विरोधी सरकार है। बैठक में निरंजन पासवान, जगदीश साहू, राकेश सिंह, सेवादल की अध्यक्ष नेली नाथन, अनुपमा कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS