ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
हमेशा सेवा की भावना रखता है कांग्रेस सेवादल : सुबोधकांत
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 7:21:54 PM
हमेशा सेवा की भावना रखता है कांग्रेस सेवादल : सुबोधकांत

रांची, (हि.स.)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि सेवादल हमेशा सेवा की भावना रखता है। सेवादल का कांग्रेस पार्टी में अहम स्थान है। सेवादल संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने की जरुरत है। यह तभी संभव है जब सेवादल के कार्यकर्ता इसमें अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें। सहाय शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं जिला मुख्य संगठकों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश की मुख्य संगठक नेली नाथन ने की। नेली नाथन ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला मुख्य संगठकों को संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेवादल ही एक ऐसा मोर्चा व संगठन है, जो कांग्रेस पार्टी को अपनी सेवा देने में हमेशा तत्पर रहती है और संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि सेवादल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से सेवादल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देती रही है, जिससे वे कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में अपनी सेवा का अनुपालन सही ढंग से कर सकें। उन्होंने सभी जिला मुख्य संगठकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिला में प्रशिक्षण शिविर लगाकर सेवादल के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दें। बैठक में प्रमण्डलीय प्रभारियों का चयन किया गया, जिसमें दक्षिणी छोटनापुर प्रमण्डल के लिए अमरनाथ झा को प्रभारी, नरेश प्रसाद सिंह, अनिता टोप्पो, अनुपमा कुजूर को सदस्य, उतरी छोटानागपुर से भीम प्रसाद को प्रभारी, दिनेश कुमार सिंह, योगेन्द्र कुमार सिन्हा, लक्ष्मण तिवारी को सदस्य, कोल्हान प्रमण्डल से मो. आरिफ को प्रभारी, जयप्रकाश वर्मा एवं परमेश्वर यादव को सदस्य, पलामू प्रमण्डल से अमरनाथ झा को प्रभारी, नवीन कुमार कुमार सिंह, नीलाम्बर साहू को सदस्य एवं संथाल परगना से ओमप्रकाश यादव को प्रभारी, गोपा मित्रा, सोनी गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। बैठक में दुर्गा देवी, अमरनाथ झा, भीमप्रसाद साहू, अनिता टोप्पो, अनुपमा कुजूर, मो. आरिफ, दिनेश कुमार साहू, नवीन कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS