झारखंड
कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 4:11:02 PMरांची, (हि.स.)। गिरिडीह के पारसनाथ इलाके में निमियाघाट थाना के धोलकट्टा गांव के पास 203 कोबरा बटालियन के जवानों की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी उर्फ विवेक के साथ अजय महतो और नुनु चंद मांझी की टीम थी। आधे घंटे तक मुठभेड़ चलने के बाद माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। इसके बाद कोबरा बटालियन द्वारा इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सीआरपीएफ के आईजी संजय आनंद लाटकर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।