ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बिरसा के सपनों के झारखण्ड का निर्माण करेंगे : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 4:08:08 PM
बिरसा के सपनों के झारखण्ड का निर्माण करेंगे : रघुवर दास

रांची, (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोकर, रांची स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने शोषण, गरीबी एवं दासता के विरूद्ध लड़ते हुए अपना प्राण न्योछावर कर दिया। वे शोषण एवं गरीबी से मुक्त समाज की रचना करना चाहते थे, वे अपनी संस्कृति को अक्षुण्ण रखना चाहते थे। इसलिये हमारी भी यह कोशिश होनी चाहिये कि हमारी संस्कृति बाहरी संस्कृति से प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम भगवान बिरसा मुंडा के बताये मार्गों पर चलते हुए उनके सपनों के झारखण्ड का निर्माण करेंगे। झारखण्ड विकास की ओर चल पड़ा है। सभी के सहयोग से ही राज्य आगे बढ़ेगा। इस विकास यात्रा में राज्य के सभी लोग सहयोग करें।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS