झारखंड
सर्च अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 4:06:07 PMरांची, (हि.स.)। खूंटी जिला के रानिया थाना क्षेत्र के डिगरी गांव के पास सीआरपीएफ के सर्च अभियान मे हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। बरामद सामनों में जिलेटिन पावर जेल (125 ग्राम) 127 पैकेट, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर-44 और गन पाउडर/एक्सप्लोसिव-1 किलो शामिल है। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। शुक्रवार को इसकी पुष्टि आईजी संजय आनंद लाटकर ने की है।