झारखंड
अर्थव्यवस्था मजबूत करने में जुटा है केंद्र : रघुवर
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 6:20:49 PM रांची, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अर्थव्यवस्था में बुनियादी ढ़ांचे का महत्वपूर्ण रोल होता है। इससे रोजगार की प्रगति होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नये भारत के निर्माण में झारखंड अहम भूमिका निभा रहा है। मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने में लगी है। दास गुरुवार को भाजपा की ओर से हरमू मैदान में आयोजित मोदी फेस्ट में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले तीन वर्षों में 12 हजार करोड़ बुनियादी ढ़ांचे में सहयोग दिया। एक हजार से अधिक सड़कें बनीं। वहीं इंटर स्टेट कनेक्टिविटी पर भी काम हो रहा है। अब लोगों के बीच की दूरियां कम हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साहेबगंज में गंगा पुल का शिलान्यास किया। यहां निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। 2019-20 तक बांग्लादेश तक पहुंच जायेंगे। भारत सरकार से राज्य सरकार को सहयोग लगातार मिल रहा है। पहले राज्य में तीन मेडिकल कालेज थे। लेकिन अब यह छह हो जायेंगे। तीन मेडिकल कालेजों का शिलान्यास हुआ है। तीन साल के अंदर तीन मेडिकल कालेज का शिलान्यास राज्य में हुआ है। रोजगार, ग्रामीण विकास के लिए करोड़ों रूपये मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के सशक्तीकरण के बगैर विकास नहीं हो सकता। 1500 करोड़ रुपये से महिलाओं और बच्चों को सशक्त करेंगे। भारत सरकार की कई योजनाएं आज प्राप्त हो रही हैं। इसके तहत 236 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।