झारखंड
किसान जागृति मेला 12 जून से
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 10:49:07 AMमेदिनीनगर, (हि.स.)। हैदरनगर प्रखंड परिसर में किसान जागृति मेला का आयोजन 12 जून से 20 जून तक किया जाएगा। यह जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सफीक आलम ने दी। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से किसानों को खेतीबाड़ी से संबंधित जानकारी के अलावा चिन्हित किसानों को डीजल पंप भी 90 प्रतिशत के अनुदान पर दिया जाएगा। मेले में फसल बीमा आदि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने मेले को सफल बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इसे सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा पंचायत स्तर के कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।