झारखंड
गुरुवार से चलेगी हटिया-टाटा पैसेंजर
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 4:14:46 PMरांची, (हि.स.)। दक्षिण-पूर्व रेलवे (दपूरे) के चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच नन इंटरलाकिंग के कार्य के कारण रद्द हटिया-टाटा पैसेंजन ट्रेन का परिचालन गुरुवार से शुरू कर दिया जायेगा। उपरोक्त जानकारी डीआरएम छत्रसाल सिंह ने दी है। डीआरएम ने बताया कि इस रेलखंड पर तीसरी लाइन के नन इंटरलाकिंग कार्य के कारण यह ट्रेन पांच से सात जून तक के लिए रद्द कर दी गई थी।