झारखंड
एक सप्ताह से बाधित है पेयजल आपूर्ति, अभी और रहेगी
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 12:23:00 PMमेदिनीनगर,(हि.स.)। शाहपुर के कोयल नदी में इंटकवेल में खराबी होने के कारण लगभग एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। चैनपुर प्रखण्ड के शाहपुर दक्षिणी, शाहपुर उतरी, भड़गांवा, झरीवां, नेउरा और चैनपुर में पाईप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाती है।
विगत एक सप्ताह से इंटकवेल की मशीन की खराबी आने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। चैनपुर की मुखिया पूनम सिंह ने बताया कि मशीन को ठीक करने के लिए मिस्त्री को लगाया गया था। मिस्त्री ने बताया कि मशीन ठीक होने में समय लगेगा। इसलिए संभवतः और एक सप्ताह पेयजल आपूर्ति ठप होने की संभावना है। मुखिया ने बताया कि इंटकवेल मशीन की खराबी को जल्द ही ठीक किया जायेगा और पेयजल आपूर्ति बहाल की जायेगी।