झारखंड
सीएम करेंगे कार्तिक उरांव की प्रतिमा का अनावरण
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 12:05:01 PMगुमला , (हि.स.)। आदिवासी उवि फोरी के प्रांगण में नवनिर्मित कार्तिक उरांव की प्रतिमा का अनावरण 15 जून को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। समिति के अध्यक्ष हंदु भगत ने बताया कि मुख्यमंत्री के परंपरागत स्वागत के बाद, मूर्ति का अनावरण किया जायेगा। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के बीच करोड़ों की परिसंपत्ति वितरित की जायेगी।