ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
''मोदी फेस्ट'' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे कई केन्द्रीय मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 12:00:20 PM
''मोदी फेस्ट'' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे कई केन्द्रीय मंत्री

रांची, (हि.स.) । केन्द्र सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भाजपा ने 'मोदी फेस्ट' कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत केन्द्रीय मंत्रियों का लगातार झारखंड दौरा हो रहा है। केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, आठ जून को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और नगर विमानन मंत्री जयंत सिन्हा का राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
इस संबंध में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि मोदी सरकार का तीन साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। एक से 15 जून तक आयोजित कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के साथ सीधा संवाद कर रहे हैं। मोबाइल के माध्यम से घर-घर जाकर सदस्य बनाये जा रहे हैं। पार्टी का हर विंग सरकार की उपलब्धियों को बताने में जुटा है। पार्टी के विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम चल रहा है।
मंत्री नितिन गडकरी आठ जून को रांची के हरमू मैदान में आयोजित 'मोदी फेस्ट' स्टॉल का सुबह 11 बजे उद्घाटन करेंगे। मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 12 जून को पाकुड़ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री जयंत सिन्हा 11 जून को हजारीबाग के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 13 और 14 जून को चाईबासा और दुमका में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS