झारखंड
रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 7:46:10 PM रांची, (हि.स.)। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि राजधानी सहित पूरे राज्य की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य में हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, छिनतई की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार इस पर रोक लगाने में लगातार असफल साबित हो रही है। सिंह मंगलवार को महानगर कांग्रेस की ओर से राजभवन के समक्ष आयोजित धिक्कार सभा की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों पर शासन-प्रशासन का कोई डर या अंकुश नहीं रह गया है, अपराधी बेलगाम हो गये हैं और सरकार सोयी हुई है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन कर जमीन दलाली कर रही है जिसका पार्टी पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार सभी मोर्चा पर विफल साबित हुई है। इस अवसर पर विनय सिन्हा दीपू, शहजादा अनवर, सुनील सिंह, जगदीश साहू, सलीम खान, कन्हैया सिंह, रणविजय सिंह, योगेन्द्र सिंह बेनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।