झारखंड
सड़क दुर्घटना में पांच मजदूर घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 4:18:08 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। बोरियो बाजार से सीमेंट लोड कर अप्रोल जा रहे मेट्रो 407 और ट्रक में मंगलवार को आमने-सामने भिड़त हो गयी। घटना में मेट्रो 407 में सवार मजदूर शिबू साह (60),मो. जमाल अंसारी (27), मो. ऐमतुल्ला (23), मुन्ना यादव (35) और दिलीप यादव (50) घायल हो गये। घायल को बोरियो पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया। बोरियो के रहने वाले सभी मजदूर सीमेंट अप्रोल गांव में पीसीसी सड़क में ढलाई के लिए ले जा रहे थे। घटना में शिबू साह और मो. जमाल गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को साहेबगंज रेफर कर दिया गया है। बोरियो थाना के एएसआई मनोज सिंह मौके स्थल में पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये हैं।