झारखंड
पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 1:21:06 PMगुमला, (हि. स.)। गुमला पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, इससे छह पुलिस कर्मी को घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह की है। इस हमले में एएसआई बबलू बेसरा, डीएसपी मुख्यालय के सुरक्षा कर्मी सहित एक महिला पुलिस भी घायल हो गई।
दरअसल, ग्रामीणों ने डायन होने के आरोप में एक परिवार को बंधक बनाया था। बंधक परिवार को पुलिस छुड़ाने गई थी, तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। मामला सदर थाना थाना क्षेत्र के असनी तेतर टोली की है।