झारखंड
ऐतिहासिक श्रावणी मेला नौ जुलाई से
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 11:59:10 AMरांची, (हि.स.)। विश्व प्रसिद्ध देवघर श्रावणी मेले को ऐतिहासिक बनाने का खाका जिला प्रशासन ने कर लिया है। एक महीने तक चलने वाला ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला नौ जुलाई से शुरू हो रहा है। मेले की तैयारी को लेकर अभी से ही जिला प्रशासन जुट गया है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी एक दिन पूर्व आठ जुलाई को मेले का उद्घाटन किया जाएगा। मेले के उद्घाटन के लिए जिला प्रशासन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य मंत्रियों को आमंत्रित करने की योजना बना रहा है। सुल्तानगंज मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाने की योजना है। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए जिला स्तर पर एडीएम की अध्यक्षता में सेल का गठन किया गया है।