झारखंड
झारखंड आंदोलनकारी नौ जून को राजभवन के समक्ष करेंगे प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 11:33:45 AMरांची, (हि.स.)। झारखंड आंदोलनकारी नौ जून को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। कुछ आंदोलनकारियों के जेल जाने के कारण उन्हें पेंशन की सुविधा नहीं मिल रही है। इसी उपेक्षा के कारण आंदोलनकारी प्रदर्शन को मजबूर हैं। इस प्रदर्शन में राज्य के सभी जिलों से आंदोलनकारी हिस्सा लेंगे। खासकर लोहरदगा और गुमला जिले के आंदोलनकारी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि आंदोलन में लोहरदगा जिले से एक हजार से अधिक आंदोलनकारी शामिल थे, जिसमें 50-60 आंदोलनकारी ऐसे थे, जो जेल गये थे। इनका नाम सम्मानित होने वाले आंदोलनकारियों की सूची में नहीं है।