ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
सांसद ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 4:23:20 PM
सांसद ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

मेदिनीनगर,(हि.स.)। पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन हम सबकी जिम्मेवारी है। जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है, ऐसे में हमें यह सोचने की जरूरत है कि हम अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए क्या छोड़कर जा रहे हैं। सोमवार को यह बातें पलामू सांसद बीडी राम ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिनका भी शौचालय बन गया है, वे शौचालय का नियमित इस्तेमाल करें। अगर हम सभी अपने पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने में सफल होते हैं तो यही पर्यावरण दिवस की सार्थकता होगी। वह विश्व पर्यावरण दिवस पर सदर प्रखंड के कौड़िया पंचायत स्थित चुकरु गांव में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
  उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए चुकरु गांव का चयन किया जाना सुखद अहसास कराता है। यह बहुत ही जरूरी और अच्छी पहल है। इससे यहां के लोग जागरुक और सचेत होंगे। फ्लोराइड से बचाव के लिए जो उपकरण गांव में लगाए गए हैं उसकी नियमित सफाई करें। उसकी देखरेख और व्यवस्थित रखने का दायित्व ग्रामीणों का है। जंगलों की कटाई से आम जनजीवन प्रभावित होता है इसीलिए जंगल काटना बंद करें और इसे रोकने का प्रयास करें। मौके पर बिंदेश्वर उरांव की जमीन में पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पेड़ रहेगा, तभी जीवन बचेगा। उन्होंने कहा कि दो माह पहले चुकरु में पेयजल आपूर्ति योजना शुरू हुई है, इसका विस्तार करने की जरूरत है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन एसडीओ नैंसी सहाय ने किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS