ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
स्लॉटर हाउस में कटेंगे खस्सी और बकरे
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 1:26:14 PM
स्लॉटर हाउस में कटेंगे खस्सी और बकरे

रांची, (हि.स.)। राजधानी रांची में सबसे बड़ा स्लॉटर हाउस खोलने की तैयारी की जा रही है। रांची स्थित कांके में बने स्लॉटर हाउस में एक घंटे में 100 खस्सी और 100 भेड़ को काटा जा सकेगा। झारखंड सरकार द्वारा अवैध रूप से चल रहे मीट दुकानों को बंद कराने के बाद सबसे बड़ा स्लॉटर हाउस खोलने की तैयारी जोरों पर है। 
बताया जाता है कि रांची नगर निगम स्लॉटर हाउस चलाने के लिए संचालक की तलाश कर रहा है। इसके लिए 22 जून तक प्रस्ताव मांगा गया है। 24 जून को टेंडर खुलेगा। स्लॉटर हाउस का अनुबंध कराने वाले संचालक को रांची शहर में पांच मॉडल मीट शॉप भी आवंटित की जाएगी। वहां से संचालक खस्सी का मीट बेच पाएगा। रांची नगर निगम 10 सालों के लिए संचालक को जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। 
बताते चलें कि कांके स्थित स्लॉटर हाउस में खस्सी कटने के बाद मीट को डिब्बे में बंद करके बाजार में बेचा जाएगा। इसके अलावा रांची के आसपास के मीट दुकानदार भी अपने खस्सी को इसी स्लॉटर हाउस में कटवा सकेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS