झारखंड
चिकित्सकों की छह जून को एक घंटे की कलमबंद हड़ताल
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 12:00:33 PMरांची, (हि.स.)। राज्यभर के चिकित्सक छह जून को एक घंटे की कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में झारखंड आइएमए के सचिव डॉ प्रदीप सिंह ने बताया कि चिकित्सक सुबह दस बजे से लेकर 11 बजे तक कलम नहीं उठाएंगे। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में देशभर के चिकित्सों का एक दिवसीय आंदोलन आईएमए की ओर से आयोजत किया गया है। 15 सूत्री मांगों के समर्थन में चिकित्सक नई दिल्ली में राजघाट से मार्च निकालेंगे। इसके बाद इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सभा आयोजित की गई है। सभा में झारखंड से चार सौ चिकित्सक दिल्ली जाकर अपनी मांगों को उठाएंगे।