ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
मोदी सरकार ने सरकार के शब्दकोष से भ्रष्टाचार को हटाया: मनोज
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2017 8:05:23 PM
मोदी सरकार ने सरकार के शब्दकोष से भ्रष्टाचार को हटाया: मनोज

 रांची,  (हि.स. )। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने शासन के तीन वर्षों में सरकार के शब्दकोष से भ्रष्टाचार को हटा दिया। 

यह बात केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कही। वह रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। सिन्हा मोदी फेस्ट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने तीन दिवसीय दौरे के क्रम में रांची आये हैं।

उन्होंने केन्द्र सरकार के तीन साल के रिपोर्ट कार्ड को पेश करते हुए कहा कि इन तीन सालों में सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगना भारतीय राजनीति में सकारात्मक शुरूआत है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। केन्द्र सरकार ने गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया है। 

आज भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सर्वाधिक तीव्र गति से बढ़नेवाली अर्थव्यस्था है। यह केन्द्र सरकार नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय एजेंसिया कह रही है। भारत का विकास दर 7.7 तक पहुंचने की ओर है, जिसे विश्व बैंक ने भी माना है। वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम भारत का स्थान तीन वर्षों में 72 से 39वें स्थान पर आ गया, जबकि महंगाई थोक सूचकांक 5.29 प्रतिशत तथा खुदरा महंगाई 2.90 प्रतिशत के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। 16 वर्षों के इंतजार के बाद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी कानून पारित हुआ, जो बड़ी उपलब्धि है। एक देश एक टैक्स की मांग वर्षों पुरानी थी। 

श्री सिन्हा ने कहा भारत में 320 अरब डॉलर का निवेश हुआ है। भारत विश्व स्तर पर निवेश के क्षेत्र में वर्ष 2013 में 15वें स्थान पर था और आज 2017 में हम चीन को भी पछाड़ कर भारत पहले स्थान पर पहुंच गया।

देश में औद्योगिक उत्पादन बढ़ा है तथा रुपया डॉलर के मुकाबला 65 रुपये पर मजबूत है। 

होमलोन पहले के मुकाबले 10-12 प्रतिशत से घटकर 8-10 प्रतिशत पर पहुंच गया तथा गरीबों के आवास के लोन में 4 प्रतिशत पर ही उपलब्ध है। 4 प्रतिशत स्वयं भारत सरकार जमा कर रही है। 

राजकोषीय घाटा कम होकर 3.9 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जिसे 3 प्रतिशत तक लाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की मजबूती का ही प्रमाण है कि विदेशी मुद्रा भंडार 2014 मई के मुकाबले 303.27 अरब डॉलर से बढ़कर अब 327.7 अरब डॉलर हो गया है। 

भूतपूर्व सैनिक की लम्बित वन रैंक-वन पेंशन को सरकार ने 10 हजार करोड़ के साथ लागू किए जबकि कांग्रेस ने इसके लिए दिखावे के रूप में मात्र 500 करोड़ का बजटीय प्रावधान किया था। गांव के किसानों की खुशहाली के लिए फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना बड़ी शुरुआत है, जिसका किसानों को बड़ा लाभ मिला है। 17 मेगाफूड पार्क का निर्माण, यूरिया डीएपी खाद के दामों में गिरावट तथा नीम कोर्टेड यूरिया से किसानों को काफी फायदा पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि नदी जोड़ो परियोजना पर तेजी 176 से काम हो रहा है, जिसे सिंचाई की सुविधा बढ़ाकर प्रत्येक जिलों में 10 प्रतिशत कृषि भूमि क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में काम चल रहा है। भ्रष्टाचार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। अपने 1100 दिन के कार्यकाल में केन्द्र सरकार ने 1200 गैर जरुरी कानूनों को समाप्त किया है। कोल स्पेक्ट्रम नीलामी पर आज विपक्ष भी प्रश्न नहीं खड़ा कर सका। 

उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग 2014 के 5.3 मि.मी. प्रतिदिन की तुलना में 30 कि.मी. प्रतिदिन बन रहा है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का दर 137 किमी तिदिन पहुंच गया है।

7.5 करोड़ लोगों ने मुद्रा बैंक से लोन लिया है, जिससे सिर्फ स्व-रोजगार को ही बढ़ावा नहीं मिला बल्कि करोड़ों की संख्या में नये रोजगार का सृजन हुआ है। आईटी कम्पनियों ने छंटनी नहीं बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही है। 

उन्होंने कहा कि 2009 से 2013 के बीच इस क्षेत्र में निवेश 500 करोड़ के आसपास था जबकि अब यह 2523 करोड़ तक पहुंच चुका है, 120 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा है। रांची स्टेशन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की दिशा में पहल प्रारंभ हुई है। यहां भी यात्री सुविधा में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि रेलवे में निजी निवेश बढ़ाया गया है परंतु इसे प्राइवेटाइज कमी नहीं होने दिया जायेगा। 

बुलेट ट्रेन की चर्चा करते हुए सिन्हा ने कहा कि जापान के सहयोग से इस पर तेजी से काम चल रहा है तथा 6-7 वर्षों में यह परियोजना जो प्रथम चरण में मुम्बई से अहमदाबाद तक पूरी होगी। केन्द्र सरकार वाजपेयी सरकार के स्वर्णिम चतुर्भुज के तर्ज पर रेल के क्षेत्र में डायमंड चतुर्भुज आने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि 2018 तक सभी ग्राम पंचायतों को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जोड़ दिया जायेगा। बीएसएनएल आज काफी सुधार की स्थिति में है तथा इसमें निवेश बढ़ हरी है। आज बीएसएनएल 200 करोड़ के मुनाफे में है, जो आनेवाले वर्षों में 4000 करोड़ तक पहुंच जायेगा। उन्होंने राज्य सरकार की प्रशंसा की तथा कहा कि सड़क के क्षेत्र में विशेषकर राज्य सरकार का प्रयास सराहनीय है। प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष समीर उरांव, प्रो. आदित्य साहू, महामंत्री दीपक प्रकाश एवं अनंत ओझा शामिल थे। 

सिन्हा से प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता के बाद प्रदेश के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात की, जिसमें उपाध्यक्ष प्रिया सिंह, उषा पांडेय, मंत्री सुबोध कुमार सिंह गुड्डू, प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल, पतुलशाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, चन्द्र प्रकाश, अमरनाथ चौधरी आदि शामिल थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS