ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
मनोज सिन्हा रविवार को रांची पहुंचेंगे
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2017 4:57:17 PM
मनोज सिन्हा रविवार को रांची पहुंचेंगे

रांची, (हि.स.)। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा चार जून यानी रविवार को चार दिवसीय झारखंड दौरे पर प्रातः 9.15 बजे रांची पहुंचेंगे। सिन्हा केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी रांची मंडल रेल प्रबंधक एके अग्रवाल ने दी। अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम सहित कई आलाधिकारी भी चार जून को रांची पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि रांची स्टेशन पर लिफ्ट लगने की तैयारी भी अंतिम चरण में है। गौरतलब है कि रांची रेलवे स्टेशन पर मंत्री का कार्यक्रम आयोजित है। वे चक्रधरपुर डिविजन में लो हाईट सबवे का भी उद्घाटन रांची स्टेशन से ही करेंगे। सिन्हा डीलक्स शौचालय, आठ व नौ नंबर प्लेटफॉर्म पर ओवरब्रिज व डेहरी स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म सहित अन्य योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ऐसे में पूरे जंक्शन पर साफ-सफाई की जा रही है। 
भाजपा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार जून को मनोज सिन्हा रांची में 11 बजे प्रेसवार्ता, 12 बजे पार्टी के प्रदेश के नेताओं से मुलाकात करेंगे तथा सायं 4 बजे गुमला में प्रबुद्ध सम्मेलन को सम्बोधित कर शाम 7 बजे विशुनपुर में विकास भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पांच जून को मनोज सिन्हा सायं 4.30 बजे रांची आरोग्य भवन, बरियातु में विकास भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। छह जून को साहेबगंज में कार्यक्रम निर्धारित है, जहां वे 10.30 बजे प्रेसवार्ता के बाद 12.15 बजे राजमहल में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त साहेबगंज के अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रात्रि में कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS