झारखंड
मोबाइल एप का उद्घाटन करेंगे मनोज सिन्हा
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2017 4:49:05 PM रांची, (हि.स.)। पोस्टमैन मोबाइल एप का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा करेंगे। पोस्टमैन मोबाइल एप के उद्घाटन समारोह का आयोजन होटल बीएनआर चाणक्या में किया गया है। यह जानकारी शनिवार को सहायक डाक महाध्यक्ष एसके सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमैन मोबाइल एप का उद्घाटन दोपहर एक बजे किया जायेगा। इस अवसर पर डाक विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे।