झारखंड
झाविमो की सभा में हिस्सा लेंगे नीतीश कुमार
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2017 3:57:47 PMजमशेदपुर, 03 जून (हि.स.)। जिले के एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 11 जून को आयोजित झाविमो की सभा में नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। सभा में झारखंड सरकार पर प्रदेश में शराबबंदी लागू कराने का दबाव बढ़ाया जायेगा।यह जानकारी युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पवन पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि सभा में झाविमो के केन्द्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद हरिवंश तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जदयू जमशेदपुर के सभी कार्यकर्ता, नेता और पदाधिकारीगण इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से लग गये हैं। पूरे देश में भाजपा रूपी सांप्रदायिक शक्ति को रोकना है तो सभी दलों को एक होकर नीतीश कुमार को अपना सेनापति बनाना होगा क्योंकि मोदी के विजय रथ को नीतीश कुमार ही रोक सकते हैं। इसके बाद जुलाई में फिर से नीतीश कुमार का कार्यक्रम जमशेदपुर में होगा जिसमें वह युवा जदयू के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र देंगे।