ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 5:37:19 PM
राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

रांची,  (हि.स.)। झारखंड राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और मैट्रिक व इंटर के परीक्षाफल में गड़बड़ियों की जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के नेतृत्व में राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, राजीव रंजन प्रसाद, अनादि ब्रहम सहित अन्य लोग शामिल थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला है। साथ ही उन्हें मांगपत्र सौंपकर विभिन्न घटनाओं से अवगत कराते हुए गड़बड़ियों की जांच कराने की मांग की है जिसमें जमशेदपुर में बच्चा चोरी के अफवाह में सात हत्या, मैट्रिक और इंटर की परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी और राज्य में गिरती कानून व्यवस्था सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS