झारखंड
स्वराज पार्टी का सदस्यता अभियान नौ जून से
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 12:07:40 PMरांची, (हि.स.)। राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी का 'हम आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत पार्टी का सदस्यता अभियान नौ जून से शुरू होगा। पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक महिलाओं एवं युवाओं को सदस्य बनाना है और यह सदस्यता अभियान बूथ स्तर पर चलाया जाएगा और समाज के सभी वर्ग के लोगों को पार्टी में जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी जनता की समस्याओ को लेकर आंदोलन कर उनके आवाज बनने के लिए संघर्ष करेगी। यह जानकारी पार्टी के कार्यालय सचिव आलोक कुमार ने दी।