ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
सांस्कृतिक विरासत को विकसित करें : द्रौपदी मुर्मू
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 6:45:04 PM
सांस्कृतिक विरासत को विकसित करें : द्रौपदी मुर्मू

 रांची, (हि.स.)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि अखड़ा और आदिवासी संस्कृति को बचाना बेहद जरूरी है। अखड़ा और सांस्कृतिक विरासत को तकनीकी रूप से विकसित किया जाए, ताकि लोगों का रुझान अपनी संस्कृति की ओर बढ़े। राज्यपाल गुरुवार को पद्मश्री मुकुंद नायक के नेतृत्व में मिलने गये प्रतिनिधिमंडल के साथ विमर्श कर रही थीं। राज्यपाल से मिलने वालों में मिशन ब्लू के अध्यक्ष पंकज सोनी, एमएन फाउंडेशन के अध्यक्ष नंदलाल नायक, झारखंडी लोकगीत पर रिसर्च कर रहे प्रो. सेराक्यूस और अमेरिका के डॉ केरोल एम बेबोरॉकी शामिल थे। इस मौके पर सोनी ने राज्यपाल को मिशन ब्लू का मोमेंटो भेंट किया। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में पानी की स्थिति से भी अवगत कराया। श्रीमती मुर्मू ने पद्मश्री मुकुंद नायक, एमएन फाउंडेशन और मिशन ब्लू द्वारा चलाए जा रहे अभियान की भी सराहना की। अखड़ा और संस्कृति संबंधित वोकेशनल ट्रेनिंग को पाठयक्रम में शामिल करने के विषय में भी सकरात्मक बातें हुईं। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS