झारखंड
नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में झारखण्ड को तीसरा स्थान
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 12:17:51 PMमेदिनीनगर, (हि.स.)। 28वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता में झारखण्ड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मई तक नासिक में आयोजित हुआ था।
झारखण्ड की टीम में स्थानीय बीसीसी मिशन बालिका उच्च विद्यालय आबादगंज की छात्रा एडलिन कुजूर एवं अंजली सोरेंग शामिल थी। टीम में इनका प्रदर्शन बेहतर रहा। जिनकी बदौलत झारखण्ड ने तमिलनाडु को 12-07 अंकों से हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थाना प्राप्त किया। जीएलए कॉलेज की छात्रा सोनी कुमारी झारखण्ड खो-खो टीम की कोच थी। इनके नेतृत्व में टीम विजय हासिल की।