झारखंड
चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह मनाया जाएगा 25 जून को
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 11:54:36 AMमेदिनीनगर, (हि.स.)। चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के 100 वर्ष पूरे होने पर पलामू में भी इसकी याद ताजा होगी। 25 जून को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह मनाया जाएगा। पलामू के साहित्य-संस्कृतिकर्मी और विभिन्न राजनीतिज्ञों ने बैठक कर तय किया कि पूरे देश में बापू को याद करते हुए किसानों की वर्तमान दशा और दिशा पर चर्चा की जाएगी। 25 जून को मेदिनिनगर में प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यहां चंपारण शताब्दी समारोह धूम धाम से मनाया जाएगा। इस आयोजन के लिए संयोजक पंकज श्रीवास्तव ने बैठक सात जून को बुलाई है। इसके अलावा किसान आंदोलन और चंपारण सत्याग्रह विषय पर व्याख्यान देने के लिए राज्यसभा सदस्य हरिवंश भी उपस्थित रहेंगे।