झारखंड
गोवंश को विकृत करने की हो रही साजिश: शंकराचार्य
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 10:57:16 AMगिरिडीह, (हि.स.)। जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि गौवंश को विकृत करने की साजिश की जा रही है। कई क्षेत्रों में विकास के नाम पर शाशनतंत्र गौ-वंश की हत्या करने पर अमादा है, जिसपर विराम लगाने की जरूरत है।
स्वामी शंकराचार्य पचंबा गोपाल गोशाला में आयोजित एक घर्म सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों का आहवान करते हुए कहा कि गौसेवा से स्वंय गोविन्द प्रसन्न होते हैं। भारत की मौजूदा राजनीति के बारे में श्री शकंराचार्य ने कहा कि देश के विभाजन के बाद सतारूढ़ दल के नेताओं ने देश के शहीदों-चिंतको और विद्वान नीतिकारों के विचारों पर ध्यान दिया जाता तो आज देश का स्वरूप बहुत अच्छा होता। उन्होंने कहा कि मानवीय पहलुओं पर आज विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। देश की पवित्र जलधारा को दूषित होने से बचाने की जरूरत है।