झारखंड
व्यवसायी के घर लाखों की डकैती
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 2:45:06 PMरांची, (हि.स)। गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया के घुज्जी गांव के व्यवसायी के घर में भीषण डकैती की सूचना मिली है। घटना को 15 से 20 की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया। 5 से 7 लाख की डकैती की बात गृह स्वामी सीताराम मोदी बता रहे है। सीताराम मोदी समेत परिवार के चार सदस्यों को डकैतों ने मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गयी है। एफएसएल टीम को बुलाकर जांच की गयी है। कुछ सुराग भी मिले है। एसपी अखिलेश बी वेरियर ने बतया कि पूरे मामले की जांच कर रही है।