झारखंड
सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, एक गंभीर
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 11:50:50 AMरांची, (हि.स.)। एनएच-43 पर भड़गांव के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक की पहचान भरनो थाना क्षेत्र के मकरा गांव निवासी एतवा उरांव के पुत्र सुकरा उरांव (17) वर्ष के रूप में हुई। घायल युवक सुनील उरांव (18) भी इसी गांव का निवासी है। दोनों युवक बीएन जालान कॉलेज, सिसई के इंटर के छात्र हैं।
मंगलवार को सुकरा अपने दोस्त के साथ अपने चाचा की बाइक से महुवाडीपा बाजार गया था, वापसी में दोनों बाइक से गिरे। दोनों के सिर पर गंभीर चोट लगी, किसी अज्ञात वाहन को टक्कर मारने से दोनों गिर गए। घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।