ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झामुमो विपक्ष को साधने में जुटा
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 5:02:12 PM
झामुमो विपक्ष को साधने में जुटा

रांची,  (हि.स.)। मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड में विपक्ष को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। झामुमो प्रवक्ता अभिषेक कुमार पिंटु ने कहा कि समान विचारधारा के सभी दलों से हमारी बातचीत चल रही है। हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से झामुमो अध्यक्ष की मुलाकात इसी परिपेक्ष्य में थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस सहित अन्य दलों ने भी हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चलने के लिए अपनी हामी भर दी है।
झामुमो प्रवक्ता पिंटु ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) हमारे साथ आयेगी या नहीं आयेगी, यह उनकी पार्टी का व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन झाविमो अध्यक्ष से भी इस दिशा में बातचीत चल रही है। आने वाले समय में झाविमो भी इस मोर्चे में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपानीत रघुवर सरकार से त्रस्त हो गई है और इन्हें आने वाले आगामी चुनाव में मजा चखायेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS