झारखंड
चारा घोटाला में जगन्नाथ मिश्रा को जमानत
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 3:27:42 PMरांची, (हि.स.)। बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को सुनवाई के दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को नौ जून को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। जबकि कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती को जमानत दे दी है। दोनों को एक-एक लाख रुपए के दो निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। इन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए आना था। इस वजह से जमानत की याचिका भी दायर की गई थी।
गौरतलब है कि चारा घोटाले का एक मामला 20 साल पहले एकीकृत बिहार में देवघर कोषागार से निकासी का है जिसमें इन्हें समन किया गया था। करोड़ों रुपए के चारा घोटाला में लालू प्रसाद यादव और जगन्नाथ मिश्र सहित झारखंड के कई अधिकारी आरोपी हैं।