ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
आज का युग ज्ञान का युग है : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 1:59:24 PM
आज का युग ज्ञान का युग है : रघुवर दास

रांची,  (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि आज का युग ज्ञान का युग है और हमारे युवाओं के पास नयी सोच है। इसे पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टार्टअप इंडिया का सपना देखा है। इस सपने को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने नीति भी बनायी है। मंगलवार को यह बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वह झारखंड सरकार और गुजरात वेन्चर फंड लिमिटेड के बीच हुए एमओयू कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में उद्योग सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने सूचना भवन सभागार में गुजरात वेन्चर फंड लिमिटेड के सीईओ संजय राधन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया। मौके पर उद्योग सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने कहा कि सरकार ने स्टार्टअप नीति के अंतर्गत मुख्य रूप से दो विषयों पर जोर दिया जा रहा है। पहला, झारखंड इनोवेशन लैब की जल्द स्थापना, जिसे आईआईएम अहमदाबाद के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है और दूसरा, स्टार्टअप के लिए वेन्चर कैपिटल फंड के अंतर्गत 50 करोड़ की दर से 5 वर्षों में 250 करोड़ तक के फंड का निर्माण करना। सरकार की ओर से युवाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह पहल की गयी है।
बर्णवाल ने जानकारी दी कि कंपनी वेंचर कैपिटल से संबंधित राज्य में फंड स्थापित करने के लिए अपनी परामर्शी सेवाएं देगी। यह फंड भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में रजिस्टर होगा। वेंचर कैपिटल फंड के अंतर्गत झारखंड में विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप कंपनियों को आर्थिक सहायता की जायेगी। इनमें आईटी और आईटीएस, बायोटेक्नॉलोजी, स्वास्थ्य सेवाएं, पर्यटन, ऊर्जा, क्लीन टेक्नालॉजी, एमएसएमई और रिटेल का क्षेत्र शामिल है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार सहित राज्य सरकार के कई अधिकारी मौजूद थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS