ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
डीपीआर घोटाले की हो उच्चस्तरीय जांच : कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 11:48:18 AM
डीपीआर घोटाले की हो उच्चस्तरीय जांच : कांग्रेस

रांची,  (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि रांची नगर निगम सौंदर्यीकरण के नाम पर तालाबों को सुखा रही है। बार-बार योजनाओं का डीपीआर बदल रहा है। इस से साफ जाहिर है कि इसमें बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है।
सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम में कर्मचारी होने के बाद भी स्पैरो कंपनी को होल्डिंग टैक्स का काम दिया गया। ऐसे में यह कहां तक जायज है। बार-बार रांची नगर निगम होल्डिंग टैक्स के नाम पर धमकी देता है कि अगर होल्डिंग टैक्स नहीं जमा हुआ, तो प्रतिशत के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहा है। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में भी राजधानी रांची पीछे रह गई, जबकि रांची नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली की। इसके बावजूद भी स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची पीछे रह गई।
उन्होंने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान राजधानी रांची को दुल्हन की तरह सजाया गया था, इसके बावजूद भी स्वच्छ सर्वेक्षण में रांची का नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में सैकड़ों तालाबों को सौंदर्यीकरण के नाम पर सुखा दिया गया। एक तरफ राजधानी रांची में पानी की समस्या को लेकर लोग आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी ऒर तालाबों को सुखा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम के पूरे बोर्ड के कार्यकाल की उच्चस्तरीय जांच हो और डीपीआर घोटाला बंद हो। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि सौंदर्यीकरण के नाम पर डीपीआर घोटाले की जांच उच्चस्तरीय कराई जाए। अगर राज्य सरकार इस दिशा में कारवाई नहीं करती है, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS