झारखंड
मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट 30 को
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 4:48:19 PMरांची, (हि.स.)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2017 का परीक्षाफल का प्रकाशन 30 मई को होगा। लेकिन इसके समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले परीक्षाफल साढ़े तीन बजे प्रकाशित होना था। लेकिन समय परिवर्तन कर दोपहर दो बजे किया गया है। यह जानकारी सोमवार को जैक के सचिव रजनीकांत वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल का प्रकाशन शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव करेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल का प्रकाशन जैक सभागार में होगा। इस अवसर पर जैक के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह सहित जैक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।