झारखंड
पौधरोपण अभियान पांच जून से
By Deshwani | Publish Date: 29/5/2017 1:07:02 PMरांची, (हि.स.)। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग प्रखंड क्षेत्र में पौधारोपण अभियान शुरू करेगा। विधायक राम कुमार पाहन जीपी हाईस्कूल हेसल खोपी सरना और गेतलसूद डैम के किनारे फलदार और छायादार पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। रेंजर आर.के. सिंह ने बताया कि पांच जून को महिलौंग वन क्षेत्र के अनगड़ा, सिल्ली अैर तुपुदाना सहित अन्य क्षेत्रों में पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। इस बार आम लोगों की भी भागीदारी रहेगी।