झारखंड
नक्सलियों के झारखंड बंद को लेकर प्रशासन चौकस
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2017 1:32:44 PMरांची, (हि.स.)। नक्सलियों ने 29 मई को झारखंड बंद का एेलान किया। इसे देखते हुये पुलिस की ओर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये जा रहे हैं। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक को एलर्ट किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। नक्सल प्रभावित जिले खूंटी, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, गिरिडीह और दुमका में खास नजर रखी जा रही है।
लंबी दूरी के वाहनों के कम चलने के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। बंद के सर्मथन में शनिवार को खूंटी में दो लोग नक्सली पोस्टर चिपकाते पकडे गये थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफतार कर लिया था। नक्सली बंद का असर इन नक्सल प्रभावित जिलों में अधिक देखने को मिल सकता है।