झारखंड
पुलिस ने अवैध शराब बनाने की भट्टी को किया ध्वस्त
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2017 1:16:15 PMमेदनीनगर, (हि.स.)। पलामू उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को सतबरवा थाना क्षेत्र के जोरकट चियांकी भीमघड़ा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब बरामद किया है। यहां अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब कारोबारियों की खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से इस धंधे में शामिल गिरोह इलाका छोडकर भाग निकले हैं।
पुलिस ने चल रहे भट्टी को ध्वस्थ कर दिया। वहीं करीब 32O किलो जावा महुआ तथा 5O लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। क्षेत्र में अवैध शाराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।