झारखंड
प्रेमी से मिला धोखा, युवती ने की आत्महत्या
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 5:33:53 PMखूंटी, (हि.स.)। प्रेमी से धोखा मिलने से हतोत्साहित एक युवती ने प्रेमी के गांव में जाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रांची के जगन्नाथपुर निवासी संगीता कुमारी के रूप में की गयी है। संगीता की बड़ी बहन नेहा देवी ने बताया कि संगीता का प्रेम प्रसंग तोरपा के हरिजन टोली निवासी सुनील नायक से पिछले आठ वर्षों से चल रहा था। संगीता कुमारी तोरपा के हरिजन टोली में अपने जीजा जितेंद्र नायक के घर आयी हुई थी। सुनील बराबर उसे शादी का झांसा देता रहता था। नेहा देवी ने बताया कि सुनील के कारण दो बार संगीता की शादी टूट गयी। गुरुवार को फोन पर दोनों के बीच देर रात तक बातें होती रही। शुक्रवार को सात बजे पता चला कि संगीता ने कुएं में छलांग लगा कर जान दे दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।