झारखंड
गिरिडीह कोयला खदान धंसने से पांच जिन्दा दफन
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 3:36:19 PMगिरिडीह, (हि.स.)। भारतीय कोकीगं कोल ली. की गिरिडीह स्थित सीसीएल इकाई की बंद पड़ी कोयला खदान कबरीबाद में खनन करने के क्रम में चाल धंसने से पांच मजदूर जिंदा जमींदोज हो गये। घटना शुक्रवार रात तीन बजे की है। बताया गया कि गिरिडीह इलाके में सक्रिय कोयला तस्करों की देखरेख में मुफस्सील थाना क्षेत्र के सिमरियाघोड़ा गांव के 50 से 60 लोग खदान से कोयला निकालने में जुटे थे। जिससे कुछ खदान में घुसे थे कुछ उपर थे इनमें से भीतर घुसे मो जाहिद, मो कुरबान, मो इनामुल ,मो शमीम और मो सोनू सभी की उम्र लगभग 25 से 35 के आसपास है।
तभी अचानक खदान की चाह धंसने से कोहराम मच गया, जिसमें पांच दब गये। घटना के बाद शनिवार सुबह मु. थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर पांचों के शवों को खादान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर आपताल भेज दिया। बताया गया कि खदान को सीसीएल ने वर्षों पहले बंद कर दिया था। बावजूद अवैध रूप से खनन चल रहा था। पहले भी इस प्रकार के कई हादसे हुए हैं लेकिन पुलिस के भय से परिजन चुप रहने में ही अपना भला मानते रहे हैं।