झारखंड
तीन उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 1:32:46 PMरांची, (हि.स.)। रांची पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से झारखण्ड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा संगठन के तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से नक्सली पर्चा, हथियार, गोली और एक बाइक बरामद किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उग्रवादियों की गिरफ्तारी की पुष्टि एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है।