ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नक्सलियों ने मुखिया के देवर को गला रेत कर मार डाला
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2017 12:55:05 PM
नक्सलियों ने मुखिया के देवर को गला रेत कर मार डाला

 बोकारो, (हि.स.)। गोमिया प्रखंड के चतरो चट्टी थाना स्थित तिस्कोपी में नक्सलियों ने मुखिया के देवर काली चरण महतो की गला रेत कर की हत्या कर दी। हत्या का कारण पुलिस मुखबिरी करने का है। 

चार दिनों के दरम्यान नक्सलियों की तीसरी वारदात है| अजय महतो और सन्तोष के दस्ते पर घटना को अंजाम देने का शक है।
बताया जाता है कि 45 वर्षीय कालीचरण को शुक्रवार रात नक्सली उसके घर से उठाकर ले गए। नक्सलियों ने गोली मारने के साथ-साथ धारदार हथियार से कर हत्या दी। छाती समेत शरीर के कई हिस्सों को अंदर तक गोद डाला| साथ ही तिसकोपी में मोबाइल टावर भी उड़ा दिए हैं।
हाल ही में डीजीपी ने यहां नक्सलवाद पर खात्मे की रणनीति बनाई थी। 2017 तक झारखण्ड को नक्सलमुक्त करने का दावा किया था।
इसके बाद रेल सुरक्षा और पुलिस के आला अफसरों ने कई योजनाएं बनायीं, लेकिन उन सबको उग्रवादियों ने खुली चुनौती दे डाली है। इलाके में भारी दहशत है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS