जामताड़ा। करमाटांड थाना से सामूपोखर कालाझरिया गांव में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डॉ जया राय के निर्देश पर साइबर क्राइम के मामले में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी अभियान के दौरान अजीत मंडल एवं अंग्रेज मंडल को गिरफ्तार कर करमाटांड थाना लाया गया। इनके पास से पुलिस ने दस मोबाइल, दो सिमकार्ड, चार पासबुक तीन मोटरसाइकिल जब्त की है। उनकी निशानदेही पर अन्य चार व्यक्ति को अभियुक्त बनाया गया है। इस पर करमाटांड थाने में केस दर्ज किया गया है। अंग्रेज मंडल को पूछताछ कर करमाटांड थाना से ही छोड़ दिया गया।